नीरा उतारने में ताड़ के पेड़ से गिरा युवक, टूटा पैर

मचहलपुर गांव में हुई घटना, अस्पताल में चल रहा इलाज

मचहलपुर गांव में हुई घटना, अस्पताल में चल रहा इलाज. भभुआ सदर. शनिवार दोपहर सोनहन थानाक्षेत्र के मचहलपुर गांव में नीरा उतारने ताड़ के पेड़ पर चढ़ा एक युवक असावधानी में नीचे गिर पड़ा व गंभीर रूप से घायल हो गया. नीरा उतारने चढ़े गछवाहे युवक का पैर टूट गया है. ताड़ के पेड़ से गिरने के बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान गयाजी क्षेत्र के नौवा बीघा गांव निवासी सरपंच चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र लालजी चौधरी के रूप में हुई है. वह सोनहन थाना क्षेत्र के मनचहलपुर गांव में ताड़ के पेड़ों से नीरा निकालने का काम करता है व इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. शनिवार दोपहर लालजी चौधरी रोज की तरह ताड़ के पेड़ पर चढ़कर नीरा निकाल रहा था. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया व वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे व उसे तुरंत निजी साधन से सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. चिकित्सक के अनुसार, हादसे में उसका बायां पैर टूट गया है व शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आयी हैं. घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये व घायल की देखभाल में जुटे हैं. गौरतलब है कि ताड़ के पेड़ों पर चढ़कर नीरा निकालना बेहद जोखिम भरा कार्य है, इसके बावजूद जीविका चलाने के लिए लोग इसे करने को मजबूर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >