भभुआ सदर. शहर के वार्ड 14 स्थित एक शादी घर से गहनों से भरा बैग लेकर भाग रहे एक चोर को लोगों ने खदेड़ते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. धराया चोर उसी वार्ड का रहनेवाला संजय राम पिता स्व शंकर राम बताया जाता है. मामले में वार्ड 14 निवासी रामाकांत राम पिता अंतु राम ने धराये चोर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया कि बुधवार को आधी रात दो बजे के करीब आरोपित चोरी की नियत से घर में घुस गया और गहनों से भरा बैग लेकर भागने लगा. लेकिन इसी दौरान घर के परिजनों को इसकी भनक लग गयी और घरवाले शोर मचाना शुरू कर दिये. शोर करने के बाद भाग रहे चोर को लोगों ने खदेड़ते हुए पकड़ लिया और धुनाई करते हुए उसे सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया. नगर थाने की पुलिस ने पकड़े गये चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
शादी घर से गहने का बैग लेकर भाग रहा चोर रंगे हाथों धराया

शादी घर से गहने का बैग लेकर भाग रहा चोर रंगे हाथों धराया
Copied link
शहर के वार्ड 14 स्थित एक शादी घर से गहनों से भरा बैग लेकर भाग रहे एक चोर को लोगों ने खदेड़ते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.