मुआवजा भुगतान को लेकर 24 अप्रैल से नौ मई तक लगेगा विशेष शिविर

KAIMUR NEWS.जिले में भारत माला परियोजना के तहत बन रहे वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान को लेकर जिला प्रशासन ने 24 अप्रैल से नौ मई तक विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है.

वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे में अधिग्रहित भूमि का किया जायेगा मुआवजा भुगतान

निर्धारित तिथि को रामपुर अंचल के रैयतों से कागजात के साथ मुआवजा प्राप्त करने की अपील

भभुआ.

जिले में भारत माला परियोजना के तहत बन रहे वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान को लेकर जिला प्रशासन ने 24 अप्रैल से नौ मई तक विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है. प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, इस शिविर में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा आब्रिट्रेटर न्यायालय के आदेश के आलोक में रैयतों को दिया जायेगा. जिन रैयतों ने कम मुआवजा मिलने को लेकर न्यायालय में वाद दायर किया था, उनके मामलों में प्राप्त आदेश के आधार पर संशोधित पंचाट का अनुमोदन एनएचएआइ सासाराम के परियोजना निदेशक से प्राप्त हो चुका है. इसी के तहत रामपुर अंचल के विभिन्न मौजों के लिए विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे. शिविर को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार और माइकिंग भी करायी जायेगी, ताकि अधिक से अधिक रैयत इसमें भाग ले सकें.

कागजात के साथ पहुंचने की अपील

जिला प्रशासन ने रैयतों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक कागजात के साथ शिविर में उपस्थित हों. आवश्यक दस्तावेजों में खसरा, खतियान, कब्जा प्रमाणपत्र, वर्तमान लगान रसीद, एलपीसी, रैयत की मृत्यु की स्थिति में वारिस प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की प्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड, गैर न्यायिक स्टांप पर शपथ पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और न्यायालय आदेश की प्रति शामिल हैं. शिविर में संबंधित अंचलाधिकारी, एनएचएआइ के अधिकारी और थाना प्रभारी भी उपस्थित रहेंगे. साथ ही शिविर स्थल पर पेयजल, बैठने और छाया की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. शिविर स्थल का चयन रैयतों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जायेगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो.

अंचल रामपुर में लगने वाले विशेष शिविर का ब्योरा

स्थान तिथि मौजा

अकोढी पंचायत भवन 24 अप्रैल अकोढी और टेटिहां

अकोढी पंचायत भवन 27 अप्रैल नरजो और करिगांई

रामपुर पंचायत भवन 29 अप्रैल विजरा और झलखोरा

रामपुर पंचायत भवन 02 मई रामपुर और निसिझा

रामपुर पंचायत भवन 05 मई पाली और गंगापुर

ठकुरहट समुदा. भवन 07 मई बसनी और पतीलाखजुरा पंचायत भवन 09 मई ब्रह्मताली, कुडन, मईडाड और पसाई

……………

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >