हार्वेस्टर से निकली चिंगारी ने पांच एकड़ गेहूं की फसल को किया राख

विद्युत तार की स्पार्किंग ने मचाया तांडव, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी.

विद्युत तार की स्पार्किंग ने मचाया तांडव, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी. पुसौली. कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरा गांव के बधार में रविवार को अचानक लगी आग से पांच एकड़ तैयार गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गयी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार, खेत में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा था, इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज विद्युत तार के संपर्क में हार्वेस्टर के आ जाने से तेज स्पार्किंग हुई और खेत में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया व आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की चपेट में आने से हार्वेस्टर का भी एक हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक काफी देर हो चुकी थी और गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गयी. इस अगलगी की घटना में गांव के किसान ननकू दुबे व संपत साह की करीब पांच एकड़ फसल जलकर खाक हो गयी है. पीड़ित किसानों ने बताया कि उनकी पूरी मेहनत एक ही झटके में बर्बाद हो गयी, जिससे वे काफी परेशान व मायूस हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके. स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि समय रहते सावधानी बरती जाती तो ऐसी स्थिति नहीं आयेगी. फिलहाल, राजस्व विभाग को इसकी सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >