188 बोतल शराब के साथ धंधेबाज पकड़ाया

महमूदगंज बाजार के समीप एक टेंपो से 188 बोतल शराब बरामद करने के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है.

कर्मनाशा. उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को महमूदगंज बाजार के समीप एक टेंपो से 188 बोतल शराब बरामद करने के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार धंधेबाज सुजीत कुमार दुर्गावती का निवासी बताया गया है. दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम रविवार को हाइवे पर यूपी से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान यूपी की तरफ से एक टेंपो आता हुआ दिखायी दिया. नजदीक आने पर उत्पाद विभाग की टीम ने टेंपो को रोक कर तलाशी ली, तो टेंपो से 188 बोतल शराब बरामद हुई. उत्पाद विभाग की टीम ने शराब बरामद होते ही टेंपो सहित शराब को जब्त कर लिया तथा धंधेबाज सुजीत कुमार को गिरफ्तार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >