Kaimur News : मोहनिया- रामगढ़ पथ पर लग रहा भीषण जाम

प्रतिदिन हजारों वाहनों के आवागमन से दिन रात व्यस्त रहने वाला मोहनिया-रामगढ़ पथ एनएच 319 ए पर अनाज लोडेड भारे वाहनों के कहीं सड़क के दोनों तरफ तो कही एक तरफ बेतरतीब तरीके से खड़ा करने से इन दिनों भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

मोहनिया सदर. प्रतिदिन हजारों वाहनों के आवागमन से दिन रात व्यस्त रहने वाला मोहनिया-रामगढ़ पथ एनएच 319 ए पर अनाज लोडेड भारे वाहनों के कहीं सड़क के दोनों तरफ तो कही एक तरफ बेतरतीब तरीके से खड़ा करने से इन दिनों भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इसका सामना पिछले चार से पांच दिनों से उक्त पथ से गुजरने वाले लोगों को करना पड़ रहा है. इसके लिए जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि गेहूं खरीद करने वाली वो निजी कंपनियां है, जिनके अधिकारी व कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा आमजनों को भुगतना पड़ रहा है. गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे उक्त पथ पर भरखर से लेकर डड़वा बाजार समिति तक गेहूं लोडेड वाहनों के बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे खड़ा रहने से भीषण जाम का सामना लोगों को करना पड़ा. उक्त दूरी के बीच जाम में फसे वाहनों को निकलने में लगभग आधा घंटा से अधिक समय लग रहा था. इस जाम में सिर्फ यात्री ही नहीं मरीजों को लिए एंबुलेंस के साथ फायर ब्रिगेड की छोटी दमकल गाड़ी भी काफी समय तक फंसी रही. डड़वा में अवस्थित अनुमंडलीय फायर स्टेशन के सामने भी उक्त पथ पर अनाज लोडेड इन वाहनों ने जाम की समस्या को नासूर बना दिया है. हद तो तब हो रही है जब बाजार समिति परिसर में संचालित इन निजी कंपनियों के अधिकारियों को इन वाहनों से मानो कोई लेना देना ही नहीं है, भले ही इनके द्वारा खरीद किये गये अनाज लोडेड भारी वाहन लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं. # फायर ब्रिगेड को लेनी पड़ती है पुलिस की मदद जिस तरह फायर ब्रिगेड की छोटी दमकल गाड़ी अपने अनुमंडलीय फायर कार्यालय से करीब 100 मीटर उत्तर काफी समय तक जाम में फंसी रही और जाम से पीछा नहीं छूटता देख फायर ब्रिगेड जवानों को दमकल गाड़ी से उतर कर जाम हटवाने में पसीना बहाना पड़ा. फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने भी अनाज लोडेड भारी वाहनों के गलत तरीके से खड़ा होने से जाम की कभी कभी ऐसी भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि फायर ब्रिगेड के अधिकारी को जाम हटवाने के लिए थाना से गुहार लगानी पड़ती है. उक्त पथ पर अनाज लोडेड भारी वाहनों के गलत तरीके से खड़ा करने से लगने वाली जाम की समस्या कोई नयी नहीं है बल्कि पिछले वर्ष भी ऐसे ही वाहनों से उत्पन्न जाम की समस्या से निजात पाने के लिए फायर ब्रिगेड के जवानों को स्थानीय पुलिस से मदद की गुहार लगानी पड़ी थी. फायर ब्रिगेड के सब अधिकारी जगदीश राम का कहना है कि इस बार तो अभी ऐसी स्थिति नहीं आयी कि अनाज लोडेड वाहनों से लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए थाना की सहायता लेनी पड़ी हो, हम लोग इन वाहन चालकों से कहते रहते है कि फायर स्टेशन के आसपास सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा नहीं क,रें ताकि अगलगी की सूचना पर आसानी से दमकल गाड़ी को निकाल कर घटना स्थल के लिए रवाना किया जा सके, लेकिन कभी कभी वाहन चालक सुनते ही नहीं है. # अधिक दिनों तक झेलनी पड़ेगी जाम की समस्या नेशनल हाइवे 319 ए पर दसौंती नहर से लेकर डड़वा तक इन लोडेड भारी वाहनों से लगने वाले जाम से लंबे समय तक पीछा नहीं छूटने वाला है. जानकार बताते है कि लगभग डेढ़ से दो महीने तक उक्त पथ से गुजरने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि बाजार समिति, भरखर, भुंडी टेकारी नहर चौराहा, पतेलवा से लेकर बघिनी तक जगह-जगह बनाये गये गोदामों में इन अनाजों को स्टाक किया जा रहा है. दुर्गावती मुख्य नहर पथ पर भी गोदाम से लेकर बघिनी गांव के मुख्य मार्ग तक पर लोडेड भारी वाहनों का जाम लगा हुआ है, अनाज के अलावा इन गोदामों में सीमेंट स्टाक करने का कारोबार भी किया जा रहा है. इसका नतीजा है कि इन भारी वाहनों के दबाव से दुर्गावती मुख्य नहर पथ तो क्षतिग्रस्त हो ही गयी है, साथ ही उक्त पथ पर भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है. # गोदाम बन गया अच्छी कमाई का जरिया इन दिनों प्रायः ऐसा देखने को मिल रहा है कि जिस व्यक्ति की अधिक जमीन सड़क से लगी हुई है उनके द्वारा खेती का कार्य बंद कर तेजी से गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है, जो एक अच्छी कमाई का जरिया बन कर उभर रहा है. बाजार समिति से लेकर बघिनी तक दर्जनों की संख्या में गोदामों का निर्माण कराया गया है. इसके निर्माण में सिर्फ एक बार पूंजी लगानी पड़ती है बाकी गोदाम को किराये पर देकर बिना कुछ किये मोटी रकम मिल रही है. जानकार बताते है कि सिर्फ भरखर में जिन किसानों द्वारा गोदाम का निर्माण कराया गया है प्रति माह भरखर के उन किसानों को एक करोड़ बीस लाख रुपये किराया की राशि प्राप्त हो रही है. इन गोदामों से मालिकों का फायदा तो हो रहा है, लेकिन सड़क जाम की समस्या भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है. # बोले एसडीएम मोहनिया-रामगढ़ पथ पर अनाज लोडेड भारी वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़ा होने से लगने वाले जाम की समस्या को लेकर जब एसडीएम राकेश कुमार सिंह से पूछा गया, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष से देखवाने की बात कहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >