ब्याज का पैसा नहीं देने पर सूदखोर ने युवक का फोड़ा सिर, केस दर्ज

थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव में ब्याज का पैसा नहीं देने पर एक सूदखोर ने युवक के साथ मारपीट करते हुए लोहे के सरिया से उसका सिर फोड़ दिया.

भभुआ सदर. थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव में ब्याज का पैसा नहीं देने पर एक सूदखोर ने युवक के साथ मारपीट करते हुए लोहे के सरिया से उसका सिर फोड़ दिया. मामले में पीड़ित अखलासपुर गांव निवासी स्व लालमुनि शर्मा के बेटे टुनटुन शर्मा ने सदर थाने में एफआइआर दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह छह मार्च को 7.45 बजे अपने घर से भभुआ जा रहा था. वह जैसे ही गांव के सम्मत बाबा के समीप पहुंचा, उसी दौरान उसी के गांव का रहनेवाला चंचल कुमार पटेल पिता स्व अशोक सिंह आया और मोटरसाइकिल रोक कर मारने पीटने लगा. उसने बाइक के आगे रखे लोहे के सरिया से उसके सिर में मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया. पीड़ित ने बताया उसने मारपीट करने वाले आरोपित से पूर्व में 20 हजार रुपये उधार लिया था और दो बार में उसने पैसा लौटा भी दिया था, लेकिन आरोपित अब सूद देने के लिए उसे परेशान कर रहा है और इसी बात को लेकर उसने मारपीट की. पीड़ित ने पॉकेट से आठ हजार रुपये भी छीनने का आरोप लगाया है. मामले में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >