स्वस्थ शरीर में ही होता स्वस्थ मन का वास

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में स्वास्थ्य जागरूकता सह योग शिविर का आयोजन

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में स्वास्थ्य जागरूकता सह योग शिविर का आयोजन कुदरा. स्थानीय नगर स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में रविवार को पतंजलि योग पीठ हरिद्वार व पतंजलि परिवार कैमूर के तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता सह योग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा. शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को राजयोग, भक्ति योग, ध्यान योग व अष्टांग योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही शारीरिक व्यायाम व प्राणायाम पर विशेष रूप से जोर दिया गया. इस अवसर पर योगाचार्य अवध नारायण चौबे, राज्य सह प्रभारी, पतंजलि योग समिति बिहार दक्षिणी ने शिविर में भाग ले रहे भाई-बहनों को विभिन्न योगासन, विशेष कसरत व प्राणायाम का अभ्यास कराया. उन्होंने बताया कि नियमित प्राणायाम व सही व्यायाम से पुरानी से पुरानी बीमारियों को भी नियंत्रित कर शरीर को निरोग बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, जिससे व्यक्ति ओम शांति भाव के साथ ध्यान में मन लगा सकता है. योगाचार्य श्री चौबे द्वारा राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया. साथ ही हाथ-पैर, गर्दन, आंख, माथा, कंधा, रीढ़ व पेट से जुड़े सूक्ष्म व्यायामों के माध्यम से शुगर, कब्ज, गैस, उच्च व निम्न रक्तचाप जैसी बीमारियों को नियंत्रित रखने की जानकारी दी गयी. इससे उपस्थित लोगों ने मानसिक शांति एवं आंतरिक शक्ति की अनुभूति की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बंटी भाई, मंजू माता जी, सुषमा बहन, सीता बहन सहित कई अन्य सहयोगी उपस्थित रहे. सभी प्रतिभागियों ने योग व कसरत को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया. यह कार्यक्रम कुदरा सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्मकुमारी बबीता दीदी के सौजन्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >