मछली मंडी में पानी को लेकर विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के मछली मंडी में पानी को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया

फोटो13.घायल का अस्पताल में होता इलाज 14. पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदला चार-पांच लोगों ने मिलकर युवक पर किया हमला, हालत नाजुक मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के मछली मंडी में पानी को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल की पहचान दिनेश चौधरी के रूप में हुई है. उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. घटना मोहनिया मछली मंडी इलाके की बतायी जा रही है, जहां सबमर्सिबल पंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई. मिली जानकारी के अनुसार, मछली मंडी के दुकानदारों द्वारा सामूहिक रूप से बिजली बिल का जुर्माना भरा गया था. इसी बीच जब प्रिंस कुमार पानी भरने पहुंचे, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक दिया. देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज से मारपीट में बदल गया. इसके बाद चार-पांच लोगों ने मिलकर प्रिंस कुमार के चाचा दिनेश चौधरी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. अस्पताल के चिकित्सक डॉ अमित तिवारी ने बताया कि घायल के पीठ पर दो गहरे जख्म हैं, जो करीब दो से तीन सेंटीमीटर के हैं. फेफड़ों में आंतरिक चोट की आशंका को देखते हुए सीटी स्कैन व बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली है. अभी तक पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. परिजनों द्वारा बताये गये आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी, लेकिन सभी आरोपित फरार पाये गये हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >