तलाकशुदा मुसलिम महिलाओं को मिलेगी आर्थिक सहायता

भभुआ (नगर) : तलाकशुदा मुसलिम महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एक मुश्त आर्थिक सहायता प्रदान करेगा. आर्थिक सहायता के अंतर्गत महिलाओं को रोजगार स्थापित करने व जीवन बसर करने को ले एक मुश्त दस हजार रुपये की राशि उपलब्ध करायी जायेगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला […]

भभुआ (नगर) : तलाकशुदा मुसलिम महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एक मुश्त आर्थिक सहायता प्रदान करेगा. आर्थिक सहायता के अंतर्गत महिलाओं को रोजगार स्थापित करने व जीवन बसर करने को ले एक मुश्त दस हजार रुपये की राशि उपलब्ध करायी जायेगी.

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी किशोर कुमार आनंद ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने को लेकर प्रखंड मुख्यालयों पर नि:शुल्क फॉर्म उपलब्ध कराये जा रहे हैं. साथ ही जिला मुख्यालय पर भी नि:शुल्क फॉर्म उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए तलाकशुदा महिलाएं आवेदन लिख कर दे सकती हैं.

उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ केवल तलाकशुदा व परित्यक्ता महिलाओं को ही मिलेगा. विधवा व अविवाहित महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं पा सकेंगी. तलाकशुदा महिलाओं को योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन पत्र के साथ मुखिया, सरपंच, नगर परिषद, नगर पंचायत से संबंधित वार्ड के निर्वाचन प्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विधानमंडल के सदस्य, सांसद अध्यक्ष व सचिव तथा तलाक को प्रमाणित करनेवाले मुसलिमों के मानक या निबंधित संस्थान में से किसी एक की मूल प्रति को संलग्न करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >