चावल गबन के मामले में 16 राइस मिलरों पर एफआइआर दर्ज

भभुआ/मोहनिया/कुदरा : गुरुवार को 2011-12 व 12-13 में धान लेकर करोड़ों रुपये का सीएमआर (चावल) नहीं लौटाने वाले 16 राइस मिलरों पर एसएफसी के जिला प्रबंधक शहनवाज अहमद नियाजी ने जिले के विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन मिलरों के ऊपर 50 लाख रुपये या उससे ऊपर का बकाया […]

भभुआ/मोहनिया/कुदरा : गुरुवार को 2011-12 व 12-13 में धान लेकर करोड़ों रुपये का सीएमआर (चावल) नहीं लौटाने वाले 16 राइस मिलरों पर एसएफसी के जिला प्रबंधक शहनवाज अहमद नियाजी ने जिले के विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन मिलरों के ऊपर 50 लाख रुपये या उससे ऊपर का बकाया है, उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्णय एसएफसी द्वारा लिया गया. इसके लिए एसएफसी के प्रबंध निदेशक ने सभी जिलों के जिला प्रबंधक को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. उसी आदेश को लेकर कैमूर एसएफसी के जिला प्रबंधक ने जिले भर में कुल 21 वैसे मिलर जो 50 लाख से ज्यादा का बकाया रखे हैं. उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. गुरुवार को कुल 16 मिलरों पर एसएफसी के जिला प्रबंधक द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी. वहीं शेष बचे पांच मिलरों पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
गौरतलब है कि एसएफसी के एमडी ने जिला प्रबंधक को बकाया रखने वाले मिलरों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने का सख्त निर्देश दिया था. ऐसा नहीं करने पर कैमूर के डीएम को एसएफसी के जिला प्रबंधक के उपर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था. जिसके बाद आनन-फानन में गुरुवार को एसएफसी के जिला प्रबंधक ने सभी बकायेदारों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >