मल्लाह टोली से एक लाख की हेरोइन जब्त

मोहनिया (सदर) : बुधवार को एसडीपीओ मनोज राम ने गुप्त सूचना के आधार पर मल्लाह टोली में हेरोइन तस्कर मोहन मल्लाह के घर पहुंच छापेमारी की. उनके साथ थानाध्यक्ष मनोज कुमार भी पुलिस बल के साथ थे. छापेमारी में मोहन मल्लाह के घर से करीब एक लाख की हेरोइन के साथ तराजू, बाट, कागज, पैकिंग […]

मोहनिया (सदर) : बुधवार को एसडीपीओ मनोज राम ने गुप्त सूचना के आधार पर मल्लाह टोली में हेरोइन तस्कर मोहन मल्लाह के घर पहुंच छापेमारी की. उनके साथ थानाध्यक्ष मनोज कुमार भी पुलिस बल के साथ थे. छापेमारी में मोहन मल्लाह के घर से करीब एक लाख की हेरोइन के साथ तराजू, बाट, कागज, पैकिंग वाली पॉलीथिन व करीब 16 हजार रुपये के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
उसकी निशानदेही पर हेरोइन के एक बड़े कारोबारी को उसके घर से पूछताछ के लिए पकड़ कर थाना लाया गया है. वह भी मोहनिया का ही रहने वाला है. एसडीपीओ मनोज राम ने बताया कि बरामद हेरोइन का वजन 50 ग्राम है. इसमें पुलिस को और सफलता मिलने की उम्मीद है. तस्कर तक पहुंचने के लिए एसडीपीओ मनोज राम बाइक पर सादे लिबास में स्टूवरगंज होते हुए उसके घर पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >