चैनपुर : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर चैनपुर प्रखंड में जदयू के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी, जो प्रखंड के करवंदिया गांव के बूथ संख्या 142 से शुरू हुआ. जिला से आये कार्यकारिणी सदस्य भानु प्रताप सिंह ने करवंदिया गांव में कई लोगों को सदस्यता रसीद देकर इस अभियान की शुरुआत की. इसमें करवंदिया के अलावा बिरना, चंदा, केवां, नरसिंहपुर, दामोदरपुर आदि गांवों में भी सदस्यता अभियान चलाया गया.
इस अभियान के अंतर्गत सैकड़ों लोगों को जदयू की प्राथमिक सदस्यता दी गयी. भानु प्रताप सिंह ने बताया की ये आज प्रारंभ हुआ यह अभियान 30 जून तक चलेगा. इस अवसर पर श्याम सुंदर सिंह, रामगहन बिंद, मुन्ना सिंह, रामाश्रय साह, रामकेवल बिंद आदि मौजूद थे.
