रामगढ़ : पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने व ट्रैफिक नियमो का पालन करने को लेकर हर रोज मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चला रही है. मंगलवार की रात रामगढ़-नुआंव सीमा स्थित कठवा पुल के पास थानाध्यक्ष इरशाद आलम के नेतृत्व में चल रहे बाइक चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक लावारिस बाइक को बरामद किया.
थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि मंगलवार की देर शाम बाइक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी कुछ दूरी पर झाड़ी में एक नयी मोटर साइकिल लावारिस हालात में खड़ी मिली. पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि कही यह नयी मोटरसाइकिल चोरी की तो नहीं है.
