50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता मुंडेश्वरी का किया दर्शन

गुरुवार को चैत्र नवरात्र के तृतीया को 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता मुंडेश्वरी का दर्शन-पूजन किया.

भगवानपुर. गुरुवार को चैत्र नवरात्र के तृतीया को 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता मुंडेश्वरी का दर्शन-पूजन किया. न्यास समिति के लेखापाल गोपाल कृष्ण ने बताया कि दर्शनार्थियों को माता आदि शक्ति का दर्शन-पूजन कराने के लिए धार्मिक न्यास तथा पुलिस प्रशासन व स्काउट गाइड की टीम पूरे दिन व्यस्त रही. इस दौरान धाम पहाड़ी वाले रास्ते में श्रद्धालुओं के वाहनों से लगने वाले जाम को हटाने में भी पुलिस प्रशासन और न्यास कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. बताया जाता है कि गुरुवार को ईद पर्व की वजह से सारे सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर बंद थे, दरअसल यही वजह रही कि गुरुवार को विश्व विख्यात शक्ति पीठ के पावन धाम में दर्शनार्थियों की अचानक काफी भीड़ उमड़ पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >