हनुमान मंदिर से 50 हजार रुपये की चोरी

अष्टभुजी चौक पर हनुमान मंदिर में हुई घटना

अष्टभुजी चौक पर हनुमान मंदिर में हुई घटना

भभुआ शहर.

शहर स्थित अष्टभुजी चौक पर हनुमान मंदिर से रविवार की रात चोरों ने 50 हजार रुपये की चोरी कर ली. इसको लेकर थाना में आवेदन दिया गया है. भभुआ थाना पर पहुंचे मंदिर के अध्यक्ष रामाशीष सिंह ने बताया कि रविवार की रात्रि में हनुमान मंदिर का दरवाजा तोड़ कर चोर अंदर चले गये. उसके बाद मंदिर के अंदर रखे गोदरेज का दरवाजा तोड़ कर 50 हजार रुपये की चोरी कर ली है. उन्होंने बताया कि अगल-बगल की दुकान का भी ताला तोड़ने का चोरों ने प्रयास किया था. लेकिन, उनका प्रयास नाकाम रहा. इस मामले में भभुआ थाना में आवेदन देकर चोरों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >