जनदहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 18 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

वाहन जांच अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक से 18 लीटर शराब बरामद किया

रामगढ़. यूपी-बिहार की सीमा पर जनदहा चेकपोस्ट पर शनिवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक से 18 लीटर शराब बरामद किया, जबकि पुलिस को चकमा देकर बाइक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक सवार तस्कर शराब की खेप लेकर सीमा पार करने वाले है. सूचना के आलोक में चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक बाइक छोड़कर भाग निकला. पुलिस ने बाइक की तलाशी लेने पर उसमें रखे 200 एमएल के 90 पीस ‘ब्लू लाइम’ देसी मसाला शराब जब्त किया, जिसकी कुल मात्रा 18 लीटर बतायी गयी है. बरामद बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया वाहन स्वामी व अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने सीमा क्षेत्र में निगरानी और सख्त कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >