सीलबंद इवीएम वेयर हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

भभुआ नगर : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन अभी से ही जुट गया है. उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने शिक्षा विभाग कार्यालय के समीप स्थित सीलबंद ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयर हाउस में रखे गये […]

भभुआ नगर : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन अभी से ही जुट गया है. उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने शिक्षा विभाग कार्यालय के समीप स्थित सीलबंद ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयर हाउस में रखे गये वीवीपैट का निरीक्षण किया.

इस संबंध में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया है. उपयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश में बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिया गया है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक माह एक बार सीलबंद वेयरहाउस का निरीक्षण करेंगे एवं प्रत्येक तीसरे माह में वेयरहाउस को खोल कर उसकी आंतरिक स्थिति का जांच करेंगे. जांच के बाद जिला पदाधिकारी आयोग के विहित प्रपत्र में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे.
साथ ही निर्देश में बताया गया है कि वेयर हाउस खोलने और बंद किये जाने संबंधित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन करेंगे. डीएम के निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह मौजूद थे.
भभुआ नगर : अगर आप बगैर कागजात व हेलमेट के बाइक की सवारी कर रहे हैं, तो जुर्माना देने के लिए भी तैयार रहें. क्योंकि, जिला परिवहन विभाग बगैर हेलमेट व चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाये सड़क पर चल रहे वाहनों का लगातार चेकिंग कर रही है.
परिवहन विभाग द्वारा चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू अपने परिवहन विभाग के सभी अधिकारियों के साथ एनएच दो पर उतरे. इधर, परिवहन विभाग के अधिकारियों को सड़क पर उतरते देख बगैर हेलमेट के बाइक की सवारी कर रहे सवार वापस बाइक लेकर भाग खड़े हुए. इन्हीं में से 29 बाइक चालकों को अधिकारियों ने पकड़ लिया.
इनके पास से हेलमेट व कागजात नहीं रहने पर डीटीओ 29 हजार का फाइन वसूला. इस संबंध में डीटीओ रामबाबू ने बताया कि 74 बाइक सवारों की जांच की गयी थी. इसमें से 29 बाइक चालक बिना हेलमेट व कागजात के बाइक चला रहे थे. इन पर 29 हजार का जुर्माना लगाया गया. कहा कि यह अभियान हर दिन चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >