छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे दो मनचलों को लोगों ने धुना

भभुआ सदर : गुरुवार की दोपहर भभुआ-मोहनिया पथ पर डिहरा गांव के समीप छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे दो मनचलों को छात्रा के परिजन और राहगीरों ने मिल कर उसकी जम कर धुलाई कर देने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, एसपी दिलनवाज अहमद को जानकारी मिली कि डिहरा गांव के समीप […]

भभुआ सदर : गुरुवार की दोपहर भभुआ-मोहनिया पथ पर डिहरा गांव के समीप छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे दो मनचलों को छात्रा के परिजन और राहगीरों ने मिल कर उसकी जम कर धुलाई कर देने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, एसपी दिलनवाज अहमद को जानकारी मिली कि डिहरा गांव के समीप मॉब लिंचिंग की घटना हो रही है.

सूचना मिलने के बाद एसपी ने भभुआ थानेदार रामानंद मंडल को स्‍थल पर भेजा. यहां देखा गया कि कुछ भीड़ ने दो मनचलों को पकड़ रखा था. इसके बाद पूछताछ की गयी तो पता चला है कि भभुआ-मोहनिया पथ पर बारे गांव स्थित पंडित देवनाथ उच्च विद्यालय से इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर इंटर की दो छात्राएं अपने गांव लौट रही थी. इसी दौरान रतवार गांव के दो मनचले दोनों छात्राओं का पीछा करते हुए बारे स्कूल के पास डिहरा मोड़ तक पहुंच गये.
यहां वह छात्राओं से छेड़खानी करने लगे. इसी दौरान सड़क पर खड़े छात्रा के एक परिजन ने इसका विरोध किया, तो मनचलों द्वारा उसे मारने की धमकी दी गयी. इसके बाद छात्रा के परिजन ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी. इधर, पुलिस दोनों मनचलों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >