भभुआ शहर : अब आप घर बैठे वोटर आइडी कार्ड को आधार से करा सकते हैं लिंक

भभुआ शहर : वहीं अब घर बैठे आधार कार्ड को वोटर आइडी कार्ड से लिंक करा सकते हैं. सबसे पहले वोटर आइडी कार्ड को ऑनलाइन आधार से लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eci.nic.in या www.nvsp.in पर जाना होगा. इसके बाद एक फॉर्मेट खुलेगा. उस फॉर्मेट में अपना नाम, पिता […]

भभुआ शहर : वहीं अब घर बैठे आधार कार्ड को वोटर आइडी कार्ड से लिंक करा सकते हैं. सबसे पहले वोटर आइडी कार्ड को ऑनलाइन आधार से लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eci.nic.in या www.nvsp.in पर जाना होगा. इसके बाद एक फॉर्मेट खुलेगा. उस फॉर्मेट में अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, शहर और राज्य का नाम जैसी डिटेल्स सबमिट करनी होगी. वहीं, डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक करना होगा.

अगर आपका डिटेल्स सही पाया गया, तो फिर वेबसाइट पर आपकी पूरी डिटेल्स फोटो सहित आ जायेगी. इसके बाद इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक पॉप-अप पेज आयेगा. इसके बाद आपको एक बार फिर से अपना नाम, आधार नंबर, वोटर आइडी कार्ड नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल या फिर ईमेल सबमिट करना होगा, जिसमें सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एक मैसेज आयेगा. इसमें लिखा होगा कि आपकी ऐप्लिकेशन को रजिस्टर्ड कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >