विभाग से परमिशन लिये बगैर विकास मित्र ने कर ली लॉ की पढ़ाई, रिपोर्ट दर्ज

भभुआ नगर : विभाग को बिना सूचना दिये लॉ की पढ़ाई करनेवाले चैनपुर पंचायत में कार्यरत एक विकास मित्र पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए वेतन वसूली की कार्रवाई होगी. इसको लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर प्रखंड के चैनपुर पंचायत में कार्यरत विकास मित्र दिवाकर राम […]

भभुआ नगर : विभाग को बिना सूचना दिये लॉ की पढ़ाई करनेवाले चैनपुर पंचायत में कार्यरत एक विकास मित्र पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए वेतन वसूली की कार्रवाई होगी. इसको लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर प्रखंड के चैनपुर पंचायत में कार्यरत विकास मित्र दिवाकर राम बगैर विभाग को जानकारी दिये ही एवं पद पर रहते हुए वकालत की पढ़ाई पूरी की.

जब इसकी जानकारी विभाग को हुई तो आनन-फानन में विभाग द्वारा विकास मित्र पर जांच करना प्रारंभ कर दिया. जांच के दौरान अगर विकास मित्र पद पर रहते हुए वकालत की पढ़ाई किया होगा. तो उस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए वेतन वसूली की कार्रवाई प्रारंभ होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >