कैमूर : कोल्ड ड्रिंक समझ कीटनाशक पीने से दो सगी बहनों की मौत

पुसौली (कैमूर) : कुदरा थाने के अमिरथा गांव में कोल्ड ड्रिंक समझ कर दो बहनों ने सब्जी में डालनेवाला कीटनाशक पी लिया. इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी और एक ने दम तोड़ दिया. परिजन गंभीर हालत में दूसरी बेटी को लेकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां शाम में उसने भी दम तोड़ […]

पुसौली (कैमूर) : कुदरा थाने के अमिरथा गांव में कोल्ड ड्रिंक समझ कर दो बहनों ने सब्जी में डालनेवाला कीटनाशक पी लिया. इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी और एक ने दम तोड़ दिया.
परिजन गंभीर हालत में दूसरी बेटी को लेकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां शाम में उसने भी दम तोड़ दिया. दोनों मृत बहनें अमिरथा गांव के मनौवर मियां की बेटी हैं. शनिवार को अमिरथा गांव के डॉ अशिन की बेटी की शादी थी. मनौवर डॉ अशिन के पुत्र हैं. रविवार को बहन की विदाई हो चुकी थी. इसके बाद मनौवर मियां की दोनों बेटियाें ने कीटनाशक को कोल्ड ड्रिंक समझ कर पी लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >