परिवहन योजना के लाभुकों का मोबाइल नंबर कराएं उपलब्ध

भभुआ नगर : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में लक्ष्य के अनुसार लाभुकों का आवेदन नहीं आने सहित लाभुकों के सब्सिडी की राशि समय पर उनके खाते में नहीं जाने को ले जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आदेश जारी किया है. इसमें बताया है कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत निर्धारित […]

भभुआ नगर : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में लक्ष्य के अनुसार लाभुकों का आवेदन नहीं आने सहित लाभुकों के सब्सिडी की राशि समय पर उनके खाते में नहीं जाने को ले जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आदेश जारी किया है.

इसमें बताया है कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध लाभुकों का चयन आपके हस्ताक्षर से किया गया है कि नहीं. क्योंकि, लाभुकों को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ देने की गति काफी धीमी है.
जिला परिवहन पदाधिकारी ने निर्देश में बताया है कि इस कार्य में प्रगति और तेजी लाने के लिए आवेदन जमा किये सभी लाभुकों के साथ समीक्षा बैठक कर इस योजना में तेजी लाना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >