पुसौली में ग्रामीणों को देख ट्रांसफॉर्मर से निकाला गया तेल छोड़ कर भागे चोर

पुसौली : स्थानीय बाजार के पश्चिम किनारे लगे 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरों द्वारा निकल लिया गया. वहीं, ग्रामीणों को देख चोरों ने तेल छोड़ कर भाग खड़े हुए. इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग से लेकर पुलिस को दी. ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी होने के बाद इस इलाके में बिजली […]

पुसौली : स्थानीय बाजार के पश्चिम किनारे लगे 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरों द्वारा निकल लिया गया. वहीं, ग्रामीणों को देख चोरों ने तेल छोड़ कर भाग खड़े हुए. इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग से लेकर पुलिस को दी. ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी होने के बाद इस इलाके में बिजली बंद हो गयी. जानकारी के अनुसार, पुसौली बाजार के पश्चिम में पेट्रोल पंप के साथ एक दर्जन घरों व मोटरपंप के लिए 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है.

सोमवार की रात में चोरों द्वारा सीढ़ी के सहयोग से ट्रांसफॉर्मर के नीचे का नट खोल कर तेल गैलन में भर रहे थे कि अचानक ट्रांसफॉर्मर के बगल में स्थित एक घर के लोग जग गये. इसे देखते ही सीढ़ी, एक गैलन भरा तेल व अन्य दो डिब्बा में भरा तेल छोड़ चोर भाग गये. इसे देख आसपास के लोग जग गये और तेल को बरामद कर बगल के पेट्रोल पंप पर रखा गया और इसकी जानकारी जेई पुसौली व थाना को दी गयी.
बाजार में ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी की यह चौथी घटना
पुसौली बाजार के पश्चिमी किनारे लगे 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर का तेल चोरी यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले बाजार के ही उत्तरी किनारे लगे 200 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी तीन बार की जा चुकी है. 28 जून को चोरों ने ट्रांसफॉर्मर का तेल चोरी कर ली थी. इसके एक सप्ताह बाद ट्रांसफॉर्मर काफी मशक्कत के बाद बदला गया था. फिर 16 सितंबर को ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी हो गयी. फिर 24 जनवरी को चोरों द्वारा ट्रांसफॉर्मर से तेल की चोरी कर ली और चौथी घटना सोमवार की रात हुई.
ट्रांसफॉर्मर से तेल निकालने का गिरोह सक्रिय
मोहनिया शहर . अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय है. मोहनिया के बरेज गांव में लगे 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर के तेल की चोरी पिछले माह किया गया था. इसे विभाग ने तो किसी तरह बदल दिया.
इसी तरह कुदरा के अमिरथा गांव के पास लगे 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के तेल चोरी कर ली गयी. इसके साथ ही पुसौली बाजार में लगातार चार बार दो ट्रांसफॉर्मर से तेल की चोरी ली गयी. इससे विभाग को लाखों रुपये की क्षति हुई है. लेकिन, अब तक इस गिरोह का पुलिस या विभाग पता नहीं लगा सका. एक के बाद एक चोरी की घटना बढ़ ही रही है. लोग परेशान हैं.
चार्ज के लिए स्टेशन बना लोगों का सहारा
पुसौली बाजार के ट्रांसफॉर्मर से लगातार हो रही तेल की चोरी से जले ट्रांसफॉर्मर के बाद लोगों की दिनचर्या पर काफी असर पड़ा है. लोग मोबाइल चार्ज के लिए स्टेशन का सहारा ले रहे हैं. यहां मोबाइल चार्ज के लिए काफी लोगों की भीड़ लग रही है. इस समय तो पानी के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >