महिला को चाकू मारने के मामले में एक पकड़ाया

भभुआ : जमीन विवाद में शहर के वार्ड नंबर 22 में बुधवार को एक महिला को चाकू मारने की घटना में टाउन थाने की पुलिस ने एक आरोपित वार्ड 22 निवासी रिंकू अंसारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गौरतलब है कि वार्ड 22 निवासी आफताब अंसारी की पत्नी नगमा बीबी जब […]

भभुआ : जमीन विवाद में शहर के वार्ड नंबर 22 में बुधवार को एक महिला को चाकू मारने की घटना में टाउन थाने की पुलिस ने एक आरोपित वार्ड 22 निवासी रिंकू अंसारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
गौरतलब है कि वार्ड 22 निवासी आफताब अंसारी की पत्नी नगमा बीबी जब बुधवार को सासाराम से अपने घर आयी थी और घर से सामान लेकर वापस जाने लगी, तभी पहले से चले आ रहे जमीन विवाद में वार्ड 22 के ही भग्गू अंसारी, रिंकू अंसारी, अफरोज आदि ने महिला को घेर लिया और इस दौरान महिला पर भग्गू अंसारी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया. चाकू से महिला के शरीर व पेट मे कई जगह वार करने से वह बुरी तरह से घायल हो गयी.
घायलवस्था में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है. इस मामले में टाउन थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम ने बताया कि महिला को चाकू मारने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य आरोपितों की भी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >