भारत बंद का यातायात पर दिखा असर

दाउदनगर : 13 पॉइंट रोस्टर लागू करने के विरोध समेत अन्य मांगों को लेकर कई विरोधी दलों के आह्वान पर आयोजित भारत बंद का असर दाउदनगर में यातायात पर देखा गया. सुबह से करीब पाच घंटे तक सड़क जाम रहा. सड़क जाम के कारण एनएच 139 स्थित औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ एवं दाउदनगर-गोह-गया पथ पर बंद […]

दाउदनगर : 13 पॉइंट रोस्टर लागू करने के विरोध समेत अन्य मांगों को लेकर कई विरोधी दलों के आह्वान पर आयोजित भारत बंद का असर दाउदनगर में यातायात पर देखा गया. सुबह से करीब पाच घंटे तक सड़क जाम रहा. सड़क जाम के कारण एनएच 139 स्थित औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ एवं दाउदनगर-गोह-गया पथ पर बंद अवधि के दौरान आवागमन पूरी तरह ठप रहा.
जाम का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, ओबरा प्रखंड राजद अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, यादव महासभा के अध्यक्ष नागेंद्र यादव, वरिष्ठ राजद नेता अरविंद यादव, युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार यादव समेत विभिन्न दलों के नेता कर रहे थे.
इस मौके पर लोकतांत्रिक जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार, नगर अध्यक्ष मो. एनामुल हक, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ रंजीत, उमानाथ भगत, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष बसंत बादल, अरुण कुमार मेहता समेत राजद, युवा राजद एवं छात्र राजद के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
गोह में बंद समर्थकों ने जगतपति चौक को किया जाम मंगलवार को भारत बंद को लेकर गोह में बंद समर्थकों ने जगतपति चौक को जाम कर प्रदर्शन किया. जन समर्थकों ने 13 प्वाइंट रोस्टर लागू करने एवं ईबीएम मशीन का उपयोग बंद करने की मांग को लेकर भारत बंद का आह्वान किया गया था.
बंद का असर गोह में रहा. इस मौके पर राजद मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, यदुवंशी सेना के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू यादव, रालोसपा के रामकुमार वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू कुमार, राकेश रोशन रहे.
जागरूकता की कमी से ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, परैया मोड़ के पास राजमिस्त्री दोस्तों ने गंवायी जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >