मोहनिया : होटल के मैनेजर से चार लाख की छिनतई

मोहनिया नगर : स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकाल कर जा रहे एक होटल के मैनेजर से अपराधियों ने चार लाख रुपये छीन लिये. जानकारी के अनुसार, मोहनिया शहर स्थित होटल शुभम इंटरनेशनल के मैनेजर मनोज कुमार पांडेय व होटल के वेटर अजय कुमार बाइक से मोहनिया के स्टेशन रोड स्थित […]

मोहनिया नगर : स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकाल कर जा रहे एक होटल के मैनेजर से अपराधियों ने चार लाख रुपये छीन लिये. जानकारी के अनुसार, मोहनिया शहर स्थित होटल शुभम इंटरनेशनल के मैनेजर मनोज कुमार पांडेय व होटल के वेटर अजय कुमार बाइक से मोहनिया के स्टेशन रोड स्थित एसबीआई की शाखा से चार लाख रुपये निकाल लौट रहे थे, तभी पल्सर बाइक सवार दो की संख्या में रहे
अपराधियों ने पैसे से भरा बैग छीन कर भागने में सफल रहे. इस घटना के बाद मैनेजर ने मोहनिया थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. होटल के मालिक पप्पू सिंह ने बताया कि पैसे की छिनतई के मामले में मुझे अपने वेटर पर भी संदेह है.
इस घटना के संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन आया है. छिनतई के मामले में पूछताछ के लिए होटल के वेटर को लाया गया है. मामले की जांच की जा रही है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >