शौचालय निर्माण में दोहरा लाभ लेनेवालों की जांच शुरू

विभिन्न एजेंसियों से शौचालय निर्माण कराने से आ रही है समस्या जांच को लेकर सभी प्रखंडों को तीन भागों में बांटा गया भभुआ : बिहार स्वच्छता अभियान को लेकर जिले में कराये गये शौचालय निर्माण में दोहरा लाभ लेनेवालों की जांच करायी जा रही है. बड़ी संख्या में दोहरा भुगतान लेने की आशंका जतायी जा […]

विभिन्न एजेंसियों से शौचालय निर्माण कराने से आ रही है समस्या

जांच को लेकर सभी प्रखंडों को तीन भागों में बांटा गया
भभुआ : बिहार स्वच्छता अभियान को लेकर जिले में कराये गये शौचालय निर्माण में दोहरा लाभ लेनेवालों की जांच करायी जा रही है. बड़ी संख्या में दोहरा भुगतान लेने की आशंका जतायी जा रही है. जांच को लेकर सभी प्रखंडों को तीन भागों में बांटा गया है. विभिन्न एजेंसियों द्वारा कराये गये शौचालय निर्माण के कारण भी यह समस्या आयी है. 24 हजार शौचालयों में फिलहाल मात्र 2357 शौचालय ही भुगतान की स्थिति में क्लियर पाये गये हैं
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीडीसी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि ओडीएफ को लेकर शौचालयों के निर्माण में ऐसे बहुत से मामले बताये जा रहे हैं, जहां एक ही शौचालय बना कर अलग-अलग लोगों द्वारा खड़ा होकर अपना फोटो करा के परिवार के दो या दो से अधिक लोगों द्वारा भुगतान ले लिया गया है. इसे लेकर शौचालय निर्माण योजना की व्यापक जांच करायी जा रही है. इसके लिए प्रत्येक प्रखंड को तीन भागों में बांटा गया है. प्रत्येक भाग में जांच की मॉनीटरिंग पदाधिकारी अलग-अलग बनाये गये हैं. इसमें प्रखंड के बीडीओ, सीओ और कार्यक्रम पदाधिकारी को रखा गया है. साथ ही प्रत्येक पंचायतों में इसकी जांच की जिम्मेदारी आवास सहायकों और पंचायत रोजगार सेवकों को भी सौंपी गयी है. उन्होंने बताया कि मॉनीटरिंग पदाधिकारी पहले पंचायत के मुखिया सहित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रथम स्तर पर सूची प्राप्त करेंगे. फिर उस सूची का मिलान कार्यालय सूची से किया जायेगा. तीसरे स्तर पर पदाधिकारी गांवों में जाकर शौचालय निर्माण के सत्यता की जांच करेंगे.
जांच के बाद सभी मामले आ जायेंगे सामने
2357 शौचालय ही पाये गये भुगतान योग्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >