एससी-एसटी छात्रों के लिए जिला मुख्यालय में बनेगा हॉस्टल

एक एकड़ जमीन में 3.45 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण किराये पर रहनेवाले छात्रों को किया जायेगा शिफ्ट, जमीन चिह्नित करने की कवायद शुरू भभुआ नगर : कल्याण विभाग के माध्यम से जिला मुख्यालय में एससी-एसटी छात्रों के लिए दो हॉस्टल बनाये जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है. हॉस्टल निर्माण के […]

एक एकड़ जमीन में 3.45 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

किराये पर रहनेवाले छात्रों को किया जायेगा शिफ्ट, जमीन चिह्नित करने की कवायद शुरू
भभुआ नगर : कल्याण विभाग के माध्यम से जिला मुख्यालय में एससी-एसटी छात्रों के लिए दो हॉस्टल बनाये जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है. हॉस्टल निर्माण के लिए जिला मुख्यालय में जमीन चिह्नित करने की कवायद शुरू की जा चुकी है. सरकारी जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होने पर विभाग द्वारा प्राइवेट जमीन लेने की भी योजना है.
इस संबंध में कल्याण पदाधिकारी सुंदर प्रसाद चौरसिया ने बताया कि ग्रामीण व पहाड़ी प्रखंड क्षेत्र में एससी-एसटी कोटि के छात्रों को जिला मुख्यालय में रह कर उच्च शिक्षा ग्रहण करने में काफी आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध होने पर छात्रों को हायर एजुकेशन के प्रति ललक भी बढ़ेगी. इसके लिए जिला मुख्यालय में दो हॉस्टल के निर्माण के योजना बनायी गयी है.
हॉस्टल होगा सुविधाओं से लैस एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के लिए बननेवाला हॉस्टल एक एकड़ में बनाया जायेगा. हॉस्टल तीन मंजिला होगा. इसके निर्माण में कुल तीन करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. हॉस्टल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. भभुआ सीओ को इसके लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है.
किराये के मकान में रहते हैं छात्र जिला मुख्यालय में फिलहाल एससी-एसटी वर्ग के चार हॉस्टल संचालित हो रहे हैं, जिसमें दो हॉस्टल के पास अपना भवन नहीं. ये हॉस्टल किराये के मकान में संचालित हो रहे हैं, जिससे हॉस्टल में रह रहे छात्रों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ती है. नया हॉस्टल बनने पर इन छात्रों को भी उसमें शिफ्ट किया जायेगा.
बोले अधिकारी
जिला मुख्यालय में एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के लिए दो हॉस्टल बनाये जाने की योजना है. शीघ्र ही सारी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए हॉस्टल का निर्माण कराया जायेगा.
सुंदर प्रसाद चौरसिया, जिला कल्याण पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >