अब दोबारा बिजली कनेक्शन के लिए देना होगा 200 रुपये चार्ज

बकायेदारों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई शुरू टोका फंसा कर बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ होगी प्राथमिकी भभुआ शहर : बिजली बिल जमा नहीं करने पर विभाग द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है. कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ताओं को दोबारा कनेक्शन लेने के लिए रि-कनेक्शन चार्ज देना […]

बकायेदारों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई शुरू

टोका फंसा कर बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ होगी प्राथमिकी
भभुआ शहर : बिजली बिल जमा नहीं करने पर विभाग द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है. कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ताओं को दोबारा कनेक्शन लेने के लिए रि-कनेक्शन चार्ज देना पड़ेगा. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो विभाग द्वारा बिजली चोरी के आरोप में पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. विभागीय सूत्रों के मुताबिक, उपभोक्ताओं को दोबारा कनेक्शन लेने के लिए रि-कनेक्शन चार्ज देने के साथ-साथ बिजली विभाग के कर्मचारियों से ही कनेक्शन जोड़वाना होगा.
बड़े बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है. बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद उपभोक्ता को अपना पुराना बकाया जमा करने के साथ 200 रुपये का रि-कनेक्शन चार्ज जमा करने के बाद ही दोबारा बिजली कनेक्शन दिया जायेगा. इसके साथ ही उस उपभोक्ता को पहले का बकाया राशि भी जमा करना होगा.
बकायेदारों का काटा जा रहा कनेक्शन बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है. कुछ लोग यह समझते हैं कि बिजली चोरी कर बकाया बिल आसानी से पचा लेंगे. लेकिन विभाग भी चोरी रोकने के मामले में ज्यादा गंभीर व सख्त है. बिजली का उपयोग करनेवालों को हर हाल में बकाया बिल का भुगतान सूद समेत करना होगा. विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिले में हर घर में बिजली योजना के तहत लगनेवाले एपीएल कनेक्शन कैंपों में नया कनेक्शन दिया जायेगा.
बिजली विभाग राजस्व में हो रहे घाटे को लेकर सख्त हो गया है. प्रति माह जिले के सभी प्रखंड के जेई को 200 बड़े बकायेदार का कनेक्शन काटने का टास्क दिया गया है. बड़े बकायेदारों को चिह्नित करते हुए पहले उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है. इसके बाद भी बिल नहीं जमा करने पर उनका कनेक्शन काट दिया जायेगा.
नवीन कुमार, सहायक विद्युत अभियंता, राजस्व, भभुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >