कुदरा में सोनपापड़ी व्यवसायी से 42 हजार रुपये की लूट

हथियार बंद अपराधियों ने थाने के समीप एनएच दो पर दिया घटना को अंजाम दुकानदारों से पैसे की वसूली कर सासाराम जा रहा था व्यवसायी कुदरा/पुसौली : एनएच दो पर शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यवसायी से हथियार के बल पर 42 हजार रुपये लूट लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. […]

हथियार बंद अपराधियों ने थाने के समीप एनएच दो पर दिया घटना को अंजाम

दुकानदारों से पैसे की वसूली कर सासाराम जा रहा था व्यवसायी
कुदरा/पुसौली : एनएच दो पर शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यवसायी से हथियार के बल पर 42 हजार रुपये लूट लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में सोनपापड़ी व्यवसायी द्वारा कुदरा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. उक्त व्यवसायी सासाराम निवासी बबलू सिंह बताया जाता है. इस मामले में पता चला है कि शुक्रवार को उक्त सोनपापड़ी व्यवसायी कुदरा बाजार के दुकानदारों से बकाया पैसे की तगादा (वसूली) कर बस पकड़ने के लिए थाने के समीप एनएच दो पर स्टैंड के पास जा रहा था. डॉ प्रह्लाद के अस्पताल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर बैग में रखे 42 हजार रुपये छीन कर भाग गये, जिसके बाद व्यवसायी ने थाने में पहुंच मामला दर्ज कराया है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुदामा सिंह ने बताया कि एक व्यवसायी द्वारा पैसे छीनने का मामला दर्ज कराया गया है, पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >