खाना बनाने के दौरान गर्म तेल गिरने से महिला झुलसी

भभुआ सदर : घर में चूल्हे पर खाना बना रही एक महिला के शरीर पर अचानक कराही का खौलता हुआ तेल गिरने से वह बुरी तरह झुलस गयी, जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में डॉ विनय तिवारी ने जली महिला का इलाज किया. जख्मी महिला भगवानपुर थाना क्षेत्र […]

भभुआ सदर : घर में चूल्हे पर खाना बना रही एक महिला के शरीर पर अचानक कराही का खौलता हुआ तेल गिरने से वह बुरी तरह झुलस गयी, जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में डॉ विनय तिवारी ने जली महिला का इलाज किया. जख्मी महिला भगवानपुर थाना क्षेत्र के कोचाड़ी गांव निवासी मोहम्मद गुलाम अहमद अंसारी की पत्नी फातमा खातून बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, महिला घर में अकेले बैठ परिवार के लिए भोजन पका रही थी. इसी दौरान चूल्हे पर रखा कराही अचानक महिला के शरीर पर जा गिरा, जिससे वह झुलस गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >