शिक्षा की गुणवत्ता का 173 स्कूलों में होगा मूल्यांकन

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण कार्यक्रम 2017 के तहत जांच परीक्षा आज वर्ग तीन, पांच व आठ के छात्र छात्राएं होंगे शामिल भभुआ नगर : राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण कार्यक्रम 2017 के अंतर्गत प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा तीन, पांच व आठ के बच्चों की जांच परीक्षा सोमवार को होगी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए जिलास्तर पर […]

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण कार्यक्रम 2017 के तहत जांच परीक्षा आज
वर्ग तीन, पांच व आठ के छात्र छात्राएं होंगे शामिल
भभुआ नगर : राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण कार्यक्रम 2017 के अंतर्गत प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा तीन, पांच व आठ के बच्चों की जांच परीक्षा सोमवार को होगी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए जिलास्तर पर 173 स्कूलों का चयन किया गया है. परीक्षा में बच्चों से भाषा, गणित और पर्यावरण से जुड़े सवार पूछे जायेंगे.
पूरी परीक्षा ओएमआर सीट पर होगी. डायट में प्रशिक्षण लेनेवाले शिक्षकों की देखरेख में यह परीक्षा होगी. संभाग प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों से 173 स्कूलों का चयन किया गया है. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी, जिसमें वर्ग तीन, आठ के बच्चे शामिल होंगे. वहीं, दूसरी पाली डेढ़ बजे से तीन बजे तक चलेगी, जिसमें पांचवी कक्षा के बच्चे शामिल होंगे.
30 बच्चों का होगा चयन परीक्षा में हर वर्ग से सिर्फ 30 बच्चों का ही चयन किया जायेगा. डीईओ रामराज प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार आनेवाले दिनों में नयी शिक्षा नीति लागू करने जा रही है. इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गयी है. इस परीक्षा के जरिये सरकार प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मिल रही शिक्षा की गुणवत्ता का परीक्षण कर रही है.
उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय की शिक्षा पद्धति 1986 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर संचालित की जा रही है, जिसमें कई वर्षों से बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है. इसे लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा नेशनल एचीवमेंट सर्वे कराया जा रहा है.
बोले डीईओ
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 173 स्कूलों में जांच परीक्षा होगी. परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी है.
रामराज प्रसाद, डीईओ
प्रखंडवार चयनित स्कूलों की संख्या
भभुआ 29
चैनपुर 22
चांद 16
दुर्गावती 13
कुदरा 16
मोहनिया 22
नुआंव 11
रामगढ़ 13
अधौरा 9
भगवानपुर 11
रामपुर 11

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >