आंगनबाड़ी सेविका बहाली में गड़बड़ प्रमाणपत्र देने का आरोप

कर्मनाशा : दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के डुमरी में विगत 24 अक्तूबर को वार्ड 12 के लिए आंगनबाड़ी सेविका की हुई बहाली को लेकर ग्रामीणों ने अंक प्रमाणपत्र को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि शंभु सिंह के सर्टिफिकेट को गलत ढंग से स्कैनिंग कर साबरीन परवीन का कर दिया गया […]

कर्मनाशा : दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के डुमरी में विगत 24 अक्तूबर को वार्ड 12 के लिए आंगनबाड़ी सेविका की हुई बहाली को लेकर ग्रामीणों ने अंक प्रमाणपत्र को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है.
ग्रामीणों का आरोप है कि शंभु सिंह के सर्टिफिकेट को गलत ढंग से स्कैनिंग कर साबरीन परवीन का कर दिया गया है और प्रथम वरीयता क्रम दिखा कर बहाली कर दी गयी है. इस मामले में ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि सेविका की बहाली देविका की जगह साबरीन परवीन की कर दी गयी. शंभु सिंह के अंक प्रमाणपत्र को स्कैनिंग कर साबरीन परवीन का कर दिया गया. साबरीन परवीन व शंभु सिंह का अंक प्रमाणपत्र का रोल नंबर एक ही है.
बैठक में इसका विरोध किया गया. लेकिन, विरोध के बावजूद साबरीन की बहाली कर दी गयी. उन्होंने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत अभ्यर्थियों के अंक प्रमाणपत्रों की जानकारी मांगी गयी है और बहाली को रद्द करने के लिए उच्च अधिकारियों से गुहार लगायी गयी है.
इस संबंध में पर्यवेक्षिका शारदा कुमारी ने बताया कि हम तो बोर्ड नहीं है कि सर्टिफिकेट की जांच कर देंगे. नियमावली के तहत मेरिट लिस्ट में साबरीन एक नंबर पर आयी थी. वरीयता के आधार पर उसकी बहाली की गयी है. बैठक में एक आदमी द्वारा साबरीन के सर्टिफिकेट को शंभु का बताया रहा था. दोनों सर्टिफिकेट पर रोल नंबर एक ही था. लेकिन जन्मतिथि अलग-अलग थी. बैठक में उपस्थित सभी की सहमति पर बहाली साबरीन की हुई है.
बहाली के बाद से ही छुट्टी हो गयी थी. फिर भी मामले की जानकारी कार्यालय में बड़े बाबू को दे दी गयी है. अब कार्यालय खुला है वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी जायेगी. सर्टिफिकेट की वरीय अधिकारी जांच करेंगे. जांच के बाद आगे का निर्णय अधिकारी ही लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >