कैमूर : जिला पर्षद अध्यक्ष ने सिपाही को पीटा, जख्मी

कैमूर : कर्मनाशा बाजार में बुधवार को ट्रैक्टर हटाने के विवाद में जिला पर्षद अध्यक्ष विश्वंभरनाथ सिंह उर्फ वकील यादव ने दुर्गावती थाने के सिपाही सुनील कुमार पासवान को पीट दिया. सिपाही के नाक पर चोट लगी है. वहीं, अध्यक्ष के भाई गुड्डू यादव व ट्रैक्टर चालक ने ड‍्यूटी पर तैनात एएसआई जयकिशुन चौधरी से […]

कैमूर : कर्मनाशा बाजार में बुधवार को ट्रैक्टर हटाने के विवाद में जिला पर्षद अध्यक्ष विश्वंभरनाथ सिंह उर्फ वकील यादव ने दुर्गावती थाने के सिपाही सुनील कुमार पासवान को पीट दिया. सिपाही के नाक पर चोट लगी है. वहीं, अध्यक्ष के भाई गुड्डू यादव व ट्रैक्टर चालक ने ड‍्यूटी पर तैनात एएसआई जयकिशुन चौधरी से भी हाथापाई की.
जख्मी सिपाही का पीएचसी दुर्गावती में इलाज कराया गया. इस संबंध में जिला पर्षद अध्यक्ष, उनके भाई गुड्डू यादव व ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >