चेकपोस्ट से सात पियक्कड़ गिरफ्तार

भभुआ सदर : उत्पाद विभाग ने शुक्रवार की रात जांच के क्रम में एनएच टू स्थित मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट से एक बोतल अंगरेजी शराब के साथ सात पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया, जिनमें भभुआ थाना क्षेत्र के चौथी निवासी रामाकांत चौधरी को एक सवारी वाहन से एक बोतल विदेशी शराब के साथ, भोजपुर […]

भभुआ सदर : उत्पाद विभाग ने शुक्रवार की रात जांच के क्रम में एनएच टू स्थित मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट से एक बोतल अंगरेजी शराब के साथ सात पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया, जिनमें भभुआ थाना क्षेत्र के चौथी निवासी रामाकांत चौधरी को एक सवारी वाहन से एक बोतल विदेशी शराब के साथ, भोजपुर जिला के शाहपुर थाना अंतर्गत निवासी विवेक कुमार सिंह, रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के जमुहार निवासी सत्यप्रकाश सिंह व कमलेश गुप्ता, शेरघाटी के चंडी शेर निवासी महेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश के लखवा निवासी अभिषेक सिंह व भकुरा के अजीत कुमार सिंह को शुक्रवार की देर रात जांच के क्रम में गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें शनिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.
जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग द्वारा शुक्रवार को एक विशेष जांच अभियान चलाया गया था. इस दौरान यूपी के नशे में सभी पियक्कड़ों को बिहार की सीमा में प्रवेश करते पकड़ लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >