जहानाबाद में दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

जहानाबाद के जहांगीरपुर में नदी में नहाने गए 26 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Jehanabad News : जहानाबाद के झुनाठी थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर में पुल के समीप दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए 26 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान जहांगीरपुर निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

पोल पकड़कर नहा रहा था युवक

मृतक के भाई रोशन कुमार ने बताया कि हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ. आलोक चार-पांच दोस्तों के साथ जहांगीरपुर पुल के पास नदी में नहाने गया था. आलोक को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह पानी के बीच लगे एक पोल को पकड़कर नहा रहा था. इसी दौरान अचानक उसका हाथ पोल से छूट गया और संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चला गया.

साथियों को भी नहीं आता था तैरना

आलोक के साथ नहा रहे अन्य दोस्तों को भी तैरना नहीं आता था. इस वजह से वे तत्काल उसे पानी से बाहर नहीं निकाल सके. आसपास के लोगों की मदद से जब तक आलोक को पानी से बाहर निकाला गया और उसे बचाने का प्रयास किया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया. युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है.


्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >