jehanabad News : रतनी में शकुराबाद थाना क्षेत्र के पंडौल गांव में आपसी विवाद को लेकर तलवार से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल युवक सचिन दास बताया जाता है. जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी में कराया जा रहा है. बताया जाता है कि गांव के ही शिवकुमार मांझी के द्वारा आपसी बाद विबाद में उस पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे उक्त युवक का कई जगहों पर कट गया, और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में परिजन व ग्रामीण उसे इलाज हेतु अस्पताल लाये, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. इधर घटना की सूचना थाने को दी गई. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां घायल की स्थिति का जायजा लिया. और और त्वरित कार्रवाई करते हुए पंडौल गांव पहुंचकर आरोपी शिवकुमार मांझी को हिरासत में लिया है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के घर से तलवार को जप्त कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है.
तलवार से किया युवक पर हमला, गंभीर रूप से घायल, एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

तलवार से किया युवक पर हमला, गंभीर रूप से घायल, एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
Copied link
जहानाबाद के पंडौल गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस हमले में प्रयुक्त तलवार को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है.