हाइवा के धक्के से युवक की गयी जान

महेंदिया थाना क्षेत्र के बलिदाद बाजार में एक तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने युवक को धक्का मार दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी.

कलेर. महेंदिया थाना क्षेत्र के बलिदाद बाजार में एक तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने युवक को धक्का मार दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 139 को घंटों जाम कर दिया जिससे रोड के दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में गाड़ियों की जाम लग गयी और लोगों को भारी परेशानी हुई. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुबड़ी ग्राम निवासी मनोज रजवार पिता कारू रजवार अपने ससुराल बलिदाद के समीप अनजान बिगहा आये हुए थे. वे सोमवार की शाम बलिदाद में बाजार करने आये थे कि इसी दौरान एक हाइवा जो औरंगाबाद से पटना जा रही थी, धक्का मार दिया जिससे उनकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद लोग सड़क को जाम कर दिया और उचित मुआवजा तथा वरीय अधिकारी को घटना स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम किये जाने के बाद सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में गाड़ियों की कतारें लग गयी और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. महेंदिया, परासी, अरवल की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही थी लेकिन लोग उनकी एक भी नहीं सुन रहे थे. संवाद प्रेषण तक एनएच 139 जाम था और लोग वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >