Jehanabad : आंगनबाड़ी केंद्रों पर ””पहले मतदान, फिर जलपान”” का संदेश दे रहीं महिलाएं

विधानसभा आम निर्वाचन लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण पर्व है. इस महापर्व में शत-प्रतिशत एवं जागरूक मतदाता भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जहानाबाद जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जोर-शोर से चलाया जा रहा है.

Jehanabad Election. जहानाबाद नगर. विधानसभा आम निर्वाचन लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण पर्व है. इस महापर्व में शत-प्रतिशत एवं जागरूक मतदाता भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जहानाबाद जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जोर-शोर से चलाया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में इस अभियान को नियमित रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है. इस अभियान में ज़मीनी स्तर पर कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और विकास मित्र प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं. स्वीप (स्वीप) रचनात्मक गतिविधियों के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर रंगोली बनाकर और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है. सेविका-सहायिकाएं अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में “पहले मतदान, फिर जलपान और वोट डालना है, फ़र्ज़ निभाना है” जैसे नारों को रंगोली के माध्यम से आकर्षक रूप में प्रस्तुत कर रही हैं. ये रंगोलियां न केवल कला का प्रदर्शन हैं, बल्कि महिला मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने का प्रभावी माध्यम भी हैं. इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलायी जा रही है. यह शपथ लोगों को बिना किसी प्रलोभन या भय के, स्वेच्छा से मतदान करने के लिए नैतिक रूप से प्रेरित करती है. वहीं विकास मित्रों द्वारा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में डोर-टू-डोर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. वे विशेष रूप से अशिक्षित या जानकारी के अभाव वाले मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >