ट्रेन से कटकर महिला की गयी जान

पटना-गया रेलखंड के कड़ौना हॉल्ट तथा जहानाबाद स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गयी. मृतका गुहाड़ीपर गांव की रहने वाली कैली देवी (42वर्ष) है.

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के कड़ौना हॉल्ट तथा जहानाबाद स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गयी. मृतका गुहाड़ीपर गांव की रहने वाली कैली देवी (42वर्ष) है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कड़ौना ओपी की पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका के गोतिया में शादी समारोह था. मृतका अहले सुबह शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थी हालांकि सुबह में रास्ता भटक जाने के कारण वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गयी, जहां ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. मृतका के परिजनों ने बताया कि सुबह उन्हें मोबाइल पर घटना की जानकारी मिली. जानकारी मिलने के बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे जहां महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >