Jehanabad : बाजार समिति मोड़ गड्ढे में तब्दील, हादसे की बनी आशंका

शहर के बाजार समिति में बाजार समिति मोड़ से जाने वाली सड़क कई महीनों से गड्ढे में तब्दील है लेकिन प्रशासन द्वारा सड़क बनवाने की दिशा में अभी तक कोई ठोस पहल शुरू नहीं की गयी है.

जहानाबाद सदर.

शहर के बाजार समिति में बाजार समिति मोड़ से जाने वाली सड़क कई महीनों से गड्ढे में तब्दील है लेकिन प्रशासन द्वारा सड़क बनवाने की दिशा में अभी तक कोई ठोस पहल शुरू नहीं की गयी है. जबकि सड़क पर गड्ढा बने रहने के कारण हादसा होने की संभावना बनी रहती है. ज्ञात हो कि शहर के राजाबाजार स्थित बाजार समिति के प्रांगण में एफसीआई के गोदाम तथा फल मंडी के संचालन होने की वजह से प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में लोडेड ट्रक बाहर से आता है लेकिन बाजार समिति मोड़ से जैसे ही प्रवेश करने पर सड़क गड्ढा में तब्दील हो गई है जिसकी वजह से लोडेड ट्रक को गुजरना मुश्किल हो जाता है. ट्रक के गुजरने के समय गड्ढा में फंस जाने पर पलटने की संभावना बनी रहती है. जिस समय ट्रक गुजरते लगता है तब आसपास से लोग इधर-उधर भागने भी लगते हैं, वहीं सड़क पर बने हुए गड्ढा के कारण छोटे-छोटे वाहन चालकों को आर -पार करना भी मुश्किल हो गया है. खास कर दो पहिया चालकों के लिए तो जानलेवा बन गया है.

शहर के बाजार समिति मोड़ से लेकर गेट तक सड़क गड्ढे में तब्दील रहने की वजह से शहर की बड़ी आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है. अतिव्यस्त मार्ग है और इस मार्ग से होकर लोग सरगणेशदत्त नगर, सत्संग नगर, कृष्णा नगर, राजाबाजार, मचला, पटेल नगर समेत कई मुहल्ले में लोग आते -जाते हैं लेकिन मुख्य सड़क पर यहां- वहां गड्ढा बन गया है, जिसकी वजह से वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है. वहीं सड़क किनारे बने हुए नाला का ढक्कन टूटे रहने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को भी आने-जाने में परेशानी होती है. जब ट्रक गुजरता है तो पैदल चलने वाले लोग इधर-उधर भागने लगते हैं, सड़क पर बने गड्ढे की वजह से रात के अंधेरे में लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है. जबकि विगत कई महीनों से सड़क गड्ढे में तब्दील है. दिन-प्रतिदिन सड़क की हालत खराब होती जा रही है फिर भी प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस पहल शुरू नहीं की गयी है जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी भी व्याप्त होती जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >