जमीन विवाद में महिला को लाठी-डंडे से पीटा

टेहटा थाना क्षेत्र के मनियारीगंज में जमीन विवाद में एक महिला को लाठी-डंडे से मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में सूचक रामनरेश दास की पत्नी शारदा देवी ने एससी-एसटी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है

जहानाबाद. टेहटा थाना क्षेत्र के मनियारीगंज में जमीन विवाद में एक महिला को लाठी-डंडे से मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में सूचक रामनरेश दास की पत्नी शारदा देवी ने एससी-एसटी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 23 जून को अपने खेत से जिनोरा लाने गई थी. उस समय मेरे ही गांव के राजेंद्र देवी, नवल पंडित, जगदीश पंडित समेत 8 नामजद हाथ में हंसुआ एवं लाठी लेकर मेरे खेत पर आये और गाली-गलौज करने लगे. मेरे खेत में लगे जिनोरा को काटने लगे. इस क्रम में जब हम गाली देने से मना किया तो आरोपित के परिवार में रहे महिलाएं मेरे गले से जिऊतिया छीन लिया तथा सभी मिलकर पटक कर मारपीट करना शुरू कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >