Jehanabad Election News : विभिन्न माध्यमों से चल रहा मतदाता जागरूकता अभियान

जिला प्रशासन विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक कर रहा है. नुककड़ नाटक, इ-रिक्शा से प्रचार, रंगोली हर घर दस्तक अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

Jehanabad Election News : अरवल. जिला प्रशासन विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक कर रहा है. नुककड़ नाटक, इ-रिक्शा से प्रचार, रंगोली हर घर दस्तक अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इ-रिक्शा से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. कुर्था विधानसभा क्षेत्र के करपी प्रखंड क्षेत्र के बेलखारा, शहरतेलपा, मखमिलपुर, केयाल, सकीलपुर, मखमिलपुर, चौरम के साथ अन्य गांवों में मतदाता जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इ-रिक्शा पर लगे प्रचार बैनर और ऑडियो संदेशों के माध्यम से आम नागरिकों से यह अपील की जा रही है. जिले के विभिन्न पंचायतों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर रंगोली प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महिलाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं तथा स्थानीय कलाकारों ने अपनी सृजनशीलता के माध्यम से मतदान का संदेश रंगों में पिरोया. रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से हर वोट जरूरी है, ”मतदान हमारा अधिकार है” तथा ”पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे आकर्षक नारों से मतदाताओं को प्रेरित किया गया.

जीविका ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

जीविका दीदियों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में भव्य मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. यह रैली जिले के सेम्भुआ, बेलसार, दिलावरपुर, जयपुर, करपी, चिरारी बिगहा, कुसर, कुर्था सहित अन्य कई क्षेत्रों में निकाली गयी. जिसमें सैकड़ों की संख्या में जीविका समूह की महिलाएं शामिल हुईं. रैली के दौरान जीविका दीदियों ने प्रेरणादायक नारों के माध्यम से मतदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया कि महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों, गीतों और नारों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया.

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान जारी

कुर्था प्रखंड के इब्राहिमपुर, धमौल एवं सैदपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इन नाटकों में कुल 10 कलाकारों की टीम द्वारा गीत, संगीत और संवादों के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्त्व से अवगत कराया गया. कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जीवत अभिनय के जरिए मतदाताओं को यह संदेश दिया कि एक वोट की कीमत बहुत बड़ी होती है, आपका एक मत लोकतंत्र की दिशा तय करता है. उन्होंने उपस्थित लोगों से 11 नवंबर को अपने-अपने बूथों पर पहुंच कर निडर होकर मतदान करने की अपील की. स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं ने नुक्कड़ नाटक को बड़े उत्साह से देखा और कलाकारों की सराहना की. मौके पर मौजूद लोगों ने भी मतदान दिवस पर शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया. जिले के विभिन्न पंचायतों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर रंगोली प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महिलाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं तथा स्थानीय कलाकारों ने अपनी सृजनशीलता के माध्यम से मतदान का संदेश रंगों में पिरोया. रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से हर वोट जरूरी है”, ”मतदान हमारा अधिकार है तथा ”पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे आकर्षक नारों से मतदाताओं को प्रेरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >