Jehanabad News : वोटरों को जागरूक करने के लिए चलायीं जा रहीं कई गतिविधियां

नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग के नेतृत्व में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

जहानाबाद नगर. नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग के नेतृत्व में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में जिले की जीविका दीदियों द्वारा नियमित रूप से मतदाताओं को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपवन, जगदम्बा जीविका महिला ग्राम संगठन एवं स्वयं सहायता समूह, बंधुगंज में कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शपथ दिलायी गयी, मेहंदी स्लोगन कार्यक्रम कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गयी. मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत काको ग्राम नर्थुआ जीविका दीदियों को माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया. नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग के नेतृत्व में तीनों विधानसभा क्षेत्रों मे स्वीप गतिविधि के तहत मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड काको पंचायत पिंजोरा केंद्र रामदानी के बूथ नंबर 32, पंचायत दमुहां में बूथ नंबर 41, खपुरा केंद्र पर बूथ नंबर 75 एवं पंचायत नानी केंद्र पर बूथ नंबर 57 पर सेविका सहायिका के द्वारा 11 नवंबर को मतदान करने के लिए रंगोली प्रतियोगिता एवं डोर टू डोर प्रोग्राम किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नह���ं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >