जहानाबाद: वनावर के श्रावणी मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड, 13 में 6 खाद्य नमूने जांच में फेल

जहानाबाद के प्रसिद्ध वनावर श्रावणी मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया. 13 खाद्य नमूनों में से 6 फेल पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया.

Jehanabad Food Safety: श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल टीम ने प्रसिद्ध पर्यटक स्थल वनावर के श्रावणी मेले में विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान ढाबों, होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया.

13 दुकानों से लिए गए खाद्य नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेले में होटल समेत खाद्य सामग्री की 13 दुकानों से नमूने एकत्र किए. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से संचालित मोबाइल वैन के जरिए इन नमूनों की मौके पर ही गुणवत्ता की जांच की गई. जांच में 13 खाद्य नमूनों में से सात नमूने मानक के अनुरूप पाए गए, जबकि छह नमूने जांच में फेल हो गए. यानी होटलों और ढाबों से लिए गए छह खाद्य नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं मिले.

घटिया खाद्य सामग्री को कराया गया नष्ट

जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की गई. जांच में मानक के अनुरूप नहीं पाए गए खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया गया. संबंधित दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया.

कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता

जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल बराबर क्षेत्र के श्रावणी मेले में विशेष छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि अवैध और अशुद्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कांवड़ यात्रियों को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है. आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार का विशेष अभियान जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें:  पटना, आरा से लेकर मधुबनी तक, बिहार के इन शहरों को मिलने जा रहा नया बाइपास

छपरा, सारण और सीवान के 4 कॉलेजों की मान्यता रद्द, जानिए कैसे और कहां ट्रांसफर होंगे पढ़ाई कर रहे छात्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >