कुंभ मेले में स्नान करने गयी दो महिलाएं लापता, परिजन चिंतित

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ स्नान करने गयी सदर प्रखंड के अमैन गांव की रहने वाली दो महिलाओं का भगदड़ के बाद कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा है, जिससे परिजन चिंतित हैं.

जहानाबाद. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ स्नान करने गयी सदर प्रखंड के अमैन गांव की रहने वाली दो महिलाओं का भगदड़ के बाद कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा है, जिससे परिजन चिंतित हैं. भगदड़ की सूचना मिलने के बाद लापता महिला रेणु देवी एवं सियामणि देवी के परिवार पूरे दिन परेशान रहे, लेकिन बुधवार की देर शाम तक परिजनों को लापता महिला के सकुशल रहने की कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. भगदड़ के 24 घंटे बाद परिजन अपनों से संपर्क साधने में परेशान दिखे. सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1920 पर लापता महिला की जानकारी दी गयी है और मदद की गुहार लगायी गयी है. लापता महिला रेणु देवी के पुत्र शिवशंकर कुमार ने बताया है कि उनकी मां 27 जनवरी को घर से कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गयी थी. 28 जनवरी को 3 बजे तक फोन से बात हुई है, लेकिन भगदड़ की सूचना मिलने के बाद जब उनके मोबाइल पर संपर्क साधने की कोशिश की गयी, तो उनका मोबाइल नंबर बंद मिल रहा है और कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. लापता सियामणि देवी के पति विद्यानंद प्रसाद ने बताया है कि वह गांव के पवन कुमार की पत्नी रेखा देवी एवं उनकी पुत्री बबली कुमारी के साथ कुंभ स्नान करने गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >