Jehanabad : समावेशी शिक्षा पर नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

बिहार शिक्षा परियोजना अंतर्गत समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों से नामित नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण सोमवार से आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, बौरी में शुरू हुआ.

हुलासगंज. बिहार शिक्षा परियोजना अंतर्गत समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों से नामित नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण सोमवार से आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, बौरी में शुरू हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन हुलासगंज बीइओ सत्येंद्र मोची ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समावेशी शिक्षा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. प्रत्येक बच्चे को, चाहे वह किसी भी परिस्थिति या चुनौती का सामना कर रहा हो, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है. शिक्षकों को इस दिशा में प्रशिक्षित कर विद्यालय स्तर पर बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करना ही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है. समावेशी शिक्षा संभाग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में कुल 45 शिक्षक-शिक्षिकाओं को चयनित कर भागीदारी दी गई है. दोनों प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से यह समझाने का प्रयास किया कि किस प्रकार विद्यालय स्तर पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को भी मुख्यधारा की पढ़ाई में शामिल किया जा सकता है. प्रशिक्षण के पहले दिन शिक्षकों को समावेशी शिक्षा की अवधारणा, इसके महत्व व विद्यालय स्तर पर क्रियान्वयन की रणनीतियों से अवगत कराया गया. आने वाले दो दिनों में उन्हें विशेष शिक्षण विधियां, मूल्यांकन की प्रक्रिया तथा बच्चों को प्रेरित करने के नये-नये तरीकों की जानकारी दी जायेगी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >