जहानाबाद में तीन नये नगर पंचायतों के गठन पर मुहर, टेहटा-वाणावर और शकूराबाद होंगे नगर निकाय

जहानाबाद जिले में तीन नए नगर पंचायतों के गठन का रास्ता साफ हो गया है. टेहटा, वाणावर और शकूराबाद को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव को जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति ने मंजूरी दे दी है.

Jehanabad News : जिले में तीन नये नगर पंचायतों के गठन का रास्ता साफ हो गया है. टेहटा, वाणावर और शकूराबाद को नगर पंचायत बनाने से संबंधित प्रस्ताव पर मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में मुहर लगा दी गयी. समाहरणालय स्थित ग्राम्प्लेक्स भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री जमा खान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की.

बैठक में नये नगर निकायों के गठन एवं उत्क्रमण से संबंधित प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रस्ताव से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अपनी आपत्तियां और सुझाव भी रखे. जिलाधिकारी ने सभी आपत्तियों पर विभागीय स्तर पर विचार कर समाधान कराने का आश्वासन दिया.

टेहटा, वाणावर और शकूराबाद को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव

बैठक में जिले के टेहटा, शकूराबाद तथा वाणावर को नगर पंचायत बनाने से संबंधित प्रस्ताव रखा गया. चर्चा के बाद प्रस्ताव को समिति की मंजूरी मिल गयी. इसके साथ ही तीनों क्षेत्रों को नये नगर निकाय के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ.

बैठक के दौरान स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने प्रस्ताव के कई बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज करायी. उन्होंने प्रस्ताव से जुड़े कुछ पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की. इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि विभाग से बात कर उनकी ओर से दर्ज करायी गयी आपत्तियों को दूर करने का प्रयास किया जायेगा और इसकी जानकारी भी दी जायेगी.

मखदुमपुर विधायक ने भी दर्ज करायी आपत्ति

मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास ने भी वाणावर को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर आपत्ति जतायी. उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्व में इस संबंध में जानकारी नहीं दी गयी थी. बैठक में आने के बाद उन्हें बताया गया कि वाणावर को नगर पंचायत बनाया जाना है.

विधायक ने कहा कि अब वह यह देखेंगे कि प्रस्तावित नगर पंचायत में कौन-कौन से गांव शामिल किये जा रहे हैं. इसके बाद ही वह इस मामले में स्पष्ट रूप से अपनी बात रखेंगे. जिलाधिकारी ने उन्हें भी उनकी आपत्ति पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया.

सांसद सुरेंद्र यादव ने प्रस्ताव का किया समर्थन

बैठक में सांसद सुरेंद्र यादव ने नये नगर निकायों के गठन के प्रस्ताव का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जिले में अच्छा काम हो रहा है और वे इसका स्वागत करते हैं.

बैठक के दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से भी कुछ आपत्तियां और सुझाव रखे गये. जिलाधिकारी ने सभी आपत्तियों को गंभीरता से देखने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

प्रभारी मंत्री ने दिया आपत्तियां दूर कराने का भरोसा

बैठक में नये नगर निकायों के गठन से संबंधित प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद प्रभारी मंत्री जमा खान ने भी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि यदि प्रस्ताव से संबंधित कोई आपत्ति सामने आती है, तो उसे दूर कराने का प्रयास किया जायेगा.

बैठक में बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, विधायक राहुल कुमार, मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास, सांसद सुरेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में शामिल मंत्री,सांसद, विधायक | Prabhat Khabar Network
जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में शामिल मंत्री,सांसद, विधायक | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >