राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को लेकर तीन प्रखंडों में प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण परियोजनाओं पर जोर

जहानाबाद में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को लेकर शिक्षकों को परियोजना निर्माण और ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

Jehanabad News : जहानाबाद में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को लेकर शुक्रवार को जहानाबाद सदर, हुलासगंज एवं काको प्रखंड में प्रखंड स्तरीय दिशा-निर्देशन-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यशाला में विज्ञान शिक्षकों को परियोजना निर्माण के साथ विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. जिले में अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण परियोजनाओं का पंजीयन कराने पर विशेष जोर दिया गया.

संसाधन सेवियों ने शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

जहानाबाद सदर में डॉ. प्रवीण दीपक, ललित शंकर पाठक एवं पंकज कुमार, हुलासगंज में श्रीकांत शर्मा, पवन कुमार एवं सत्यप्रकाश कुमार तथा काको में सुप्रिया शर्मा, अंजनी कुमार उपाध्याय एवं वैकेश्वर कुमार ने संसाधन सेवी के रूप में शिक्षकों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया.

स्थानीय समस्याओं पर आधारित परियोजना बनाने की जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को स्थानीय समस्याओं की पहचान कर परियोजना विषय का चयन करने, वैज्ञानिक पद्धति अपनाने, प्रयोग एवं अवलोकन करने, आंकड़ों का संकलन एवं विश्लेषण करने तथा निष्कर्ष तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई. शिक्षकों को बताया गया कि बाल विज्ञान कांग्रेस की परियोजनाएं केवल मॉडल निर्माण तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि स्थानीय समस्याओं पर आधारित हों. इनमें विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और प्रयोगात्मक कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए.

ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया समझाई

कार्यशाला में ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया पर विशेष चर्चा हुई. शिक्षकों को पंजीयन के लिए आवश्यक विवरण और दस्तावेजों की जानकारी देने के साथ फोटो एवं जन्मतिथि संबंधी प्रमाण-पत्र अपलोड करने की प्रक्रिया भी समझाई गई. पंजीयन के दौरान आने वाली तकनीकी कठिनाइयों के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया.

अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने की अपील

संसाधन सेवियों ने शिक्षकों से अपील की कि वे अपने-अपने विद्यालयों में अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से जोड़ें और गुणवत्तापूर्ण विज्ञान परियोजनाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करें. प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने परियोजना निर्माण एवं ऑनलाइन पंजीयन से जुड़े विभिन्न सवाल रखे, जिनका समाधान करते हुए उन्हें व्यावहारिक जानकारी दी गई.

विद्यालय स्तर पर परियोजना निर्माण में आएगी तेजी

प्रशिक्षण के बाद विद्यालय स्तर पर परियोजना निर्माण और पंजीयन की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है. आयोजकों ने कहा कि जिले में बाल वैज्ञानिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों और विज्ञान शिक्षकों की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >